ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के पांच आतंकियों को मार गिराया

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां शुक्रवार की सुबह सवेरे सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान सेना ने कार्रवाई करते हुए लश्कर ए तैयबा के पांच आतंकियों को

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के पांच आतंकियों को मार गिराया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां शुक्रवार की सुबह सवेरे सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान सेना ने कार्रवाई करते हुए लश्कर ए तैयबा के पांच आतंकियों को मार गिराया है। सेना के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चला रहे हैं। आतंकवादियों के खिलाफ कुलगाम के सामनू इलाके में गुरुवार को जॉइंट ऑपरेशन की शुरुआत की गई थी। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू की गई थी। इसी दौरान शुक्रवार की नेहामा के समनो इलाके में गोलीबारी हुई।


आतंकियों की तरफ से शुरू की गई फायरिंग के बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की और लश्कर के पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल सेना के अधिकारी आतंकियों की पहचान में जुटे हैं और उनकी कुंडली खंगाल रहे हैं। इस ऑपरेशन में सेना के 34 राष्ट्रीय राइफल, 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज, पुलिस और CRPF की टीम शामिल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें