ब्रेकिंग
बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार

सरकारी नौकरियों की लगने वाली है भरमार, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

DELHI: देश भर के बेरोजगार युवकों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र सरकार ने देश से बेरोजगारी खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आने वाले समय में सरकारी नौकरियों की भरमार लगने वाली है। स

सरकारी नौकरियों की लगने वाली है भरमार, सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: देश भर के बेरोजगार युवकों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र सरकार ने देश से बेरोजगारी खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। आने वाले समय में सरकारी नौकरियों की भरमार लगने वाली है। सरकार खाली पड़े पदों को भरने के लिए अभियान चलाने जा रही है।


केन्द्र सरकार ने सरकारी नौकरियों  में खाली पड़े पदों के भरने के लिए बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने सभी मंत्रालयों और विभागों से खाली पड़े पदों की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द इस आदेश का पालन हो यानि की रिपोर्ट तैयार करने में समय देने के मूड में सरकार नहीं दिख रही है। केन्द्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी)  ने ये निर्देश जारी किया है।


जारी लेटर में कहा गया है कि सीधी भर्ती वाले जो पद हैं, उनको भरा जाए और इसकी जानकारी डीओपीटी को सौंपी जाए। हर मंत्रालय और विभाग को महीने की पांचवीं तारीख से पहले इस संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी डीओपीटी को देनी होगी। ग्रुप A, B और C वाले पदों की सीधी भर्ती केंद्र में होती है। इसे UPSC और SSC संचालित करती है।


बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के निशाने पर आयी सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की कैबिनेट ने पिछले महीने ये फैसला लिया था कि केन्द्र की नौकरियों में खाली पदों को जल्द भरा जाना चाहए। कैबिनेट कमेटी के निर्देश के बाद डीओपीटी ने सभी मंत्रालयों और विभागों को चिट्ठी लिखकर इस महत्वपूर्ण विषय़ पर कार्रवाई शुरु कर दी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें