ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

BJP में शामिल हुईं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, दिल्ली चुनाव में कर सकती हैं प्रचार

DELHI: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने राजनीति में कदम रखा है. अपने शानदार खेल से लोगों का दिल जीतने वाली साइना नेहवाल बीजेपी में शामिल हुई हैं. दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी

BJP में शामिल हुईं बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल, दिल्ली चुनाव में कर सकती हैं प्रचार
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने राजनीति में कदम रखा है. अपने शानदार खेल से लोगों का दिल जीतने वाली साइना नेहवाल बीजेपी में शामिल हुई हैं. दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में साइना ने बीजेपी की सदस्यता ली है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिन्हा की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है.


29 साल की साइना नेहवाल अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं. दिल्ली में होने वाले चुनाव से ठीक पहले साइना नेहवाल का बीजेपी में शामिल होना खास है. ऐसा माना जा रहा है कि साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में प्रचार करेंगी.


बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि 'आज अच्छा दिन है. मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन आज मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है. मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं.' पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए साइना नेहवाल ने कहा कि 'मैं देख सकती हूं कि नरेंद्र मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैं राजनीति में नई हूं. मोदी ने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है. मैं मोदी जी से प्रेरित हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूं. मैं बीजेपी की शुक्रगुजार हूं.'

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें