ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

राममय हुई अयोध्या: एक साथ जले 22.23 लाख दीये, बना एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

DESK: पूरे देश में दीपावली की धूम मची है। खासकर श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या का अलग ही नजारा देखने को मिला है। 7वें दीपोत्सव के मौके पर सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या ने एक नया रि

राममय हुई अयोध्या: एक साथ जले 22.23 लाख दीये, बना एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पूरे देश में दीपावली की धूम मची है। खासकर श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या का अलग ही नजारा देखने को मिला है। 7वें दीपोत्सव के मौके पर सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सरयू के घाट पर आरती के बाद सीएम योगी ने दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अयोध्या के 51 घाटों पर दीप जलाए गए।


राम की पैड़ी पर 22 लाख 23 हजार दीपों को जलाकर अयोध्या ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है और यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज हो गया है। मिट्टी के दीयों से जगमग सरयू घाट की छटा देखते ही बन रही थी। दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने वाले दीपोत्सव पर पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया।


इससे पहले अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम,जानकी और लक्ष्मण की झांकी निकाली गई। रामलीला मंचन के संक्षप्ति कार्यक्रम में 14 वर्ष वनवास के बाद भगवान राम, माता सीता और भइया लक्ष्मण पुष्पक विमान से अपनी अयोध्या लौट आए। इस नजारे को जिसने भी देखा उसका आंखें भर गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पुष्पक विमान से उतरने के बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें