ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

राम मंदिर निर्माण के लिए बना ट्रस्ट, संसद में PM मोदी ने किया ऐलान

DELHI: राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. मोदी सरकार ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन कर दिया है. संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने 'श्रीराम जन्मभ

राम मंदिर निर्माण के लिए बना ट्रस्ट, संसद में PM मोदी ने किया ऐलान
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. मोदी सरकार ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन कर दिया है. संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के गठन का प्रस्ताव रखा. पीएम मोदी ने बताया कि ये ट्रस्ट भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण पर फैसला लेगा और इसमें 12 सदस्य होंगे. 


लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 67.03 एकड़ जमीन ट्रस्ट को दी जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्री राम की स्थली पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट पूर्ण रूप से ऑथराइज्ड होगा. पीएम ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने के लिए यूपी सरकार से अनुरोध किया गया है. उन्होंने इस पर काम तेज कर दिया है.


राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक योजना तैयार की है. पीएम मोदी ने बताया कि ट्रस्ट का नाम 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' होगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें