ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

राष्ट्रपति के पास भेजी गई मुकेश की दया याचिका, निर्भया के पिता ने फांसी में देरी के लिए केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार

DELHI: निर्भया के गुनहगार मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेज दी है साथ ही दया याचिका को ठुकराने की भी

राष्ट्रपति के पास भेजी गई मुकेश की दया याचिका, निर्भया के पिता ने फांसी में देरी के लिए केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: निर्भया के गुनहगार मुकेश की दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेज दी है साथ ही दया याचिका को ठुकराने की भी गुजारिश की गई है. इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी दोषी मुकेश की दया याचिका ठुकरा दी थी साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय से दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश भी की थी. 


आपको बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी दिए जाने पर रोक लगा दी है. अदालत ने मुकेश की दया याचिका पर फैसला न होने के चलते तारीख को टालने का आदेश दिया है. इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर से हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान बताया गया था कि दोषियों को फांसी की सजा 22 जनवरी को नहीं दी जा सकती, क्योंकि मुकेश सिंह ने दया याचिका दायर की है. इससे पहले निर्भया के चारों गुनहगार मुकेश सिंह, विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता को 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में फांसी दिया जाना तय हुआ था.


वहीं फांसी में हो रही देरी से निर्भया के माता-पिता बेहद नाराज हैं. निर्भया के पिता ने दिल्ली सरकार पर सारा ठीकरा फोड़ा है. निर्भया के पिता ने कहा कि दिल्ली सरकार तब तक सोई रही, जब तक हम लोग नहीं आगे बढ़े. निर्भया के पिता ने कहा कि अगर दिल्ली चुनाव से पहले दोषियों को फांसी नहीं दी जाती है तो इसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार होंगे.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें