ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले की ऋषि सुनक ने की निंदा, कहा- 'आतंक कभी नहीं जीतेगा, हम भारत के साथ'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि पीड़ितों के दुखों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। हम भारत के साथ खड़े हैं।

Pahalgam Terror Attack
पहलगाम हमले की ऋषि सुनक ने की निंदा
© File Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के नेताओं ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरी दुनिया से भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि पीड़ितों के दुखों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। हम भारत के साथ खड़े हैं। 


यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आतंकी हमले पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर लिखा है, "पहलगाम में हुए बर्बर हमले ने नवविवाहितों, बच्चों और खुशियां चाहने वाले परिवारों की जिंदगी छीन ली है। उनके लिए हमारा दिल टूट गया है। शोक मना रहे लोगों को पता है कि ब्रिटेन उनके दुख और एकजुटता में उनके साथ खड़ा है। आतंकवाद कभी नहीं जीतेगा। हम भारत के साथ खड़े हैं।"


इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के साथ बातचीत की थी। ट्रंप ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य हमला बताया है। ट्रंप ने हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन की बात कही है। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें