ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पश्चिम बंगाल में दीदी का खेला, विधानसभा उपचुनाव में BJP समेत अन्य का सूपड़ा साफ

DESK : बिहार विधानसभा उपचुनाव में भले ही एनडीए को सफलता मिल गई हो लेकिन पश्चिम बंगाल के विधानसभा उपचुनाव में ममता बनर्जी ने एक बार फिर से खेला कर दिया है। पश्चिम बंगाल में ममत

पश्चिम बंगाल में दीदी का खेला, विधानसभा उपचुनाव में BJP समेत अन्य का सूपड़ा साफ
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बिहार विधानसभा उपचुनाव में भले ही एनडीए को सफलता मिल गई हो लेकिन पश्चिम बंगाल के विधानसभा उपचुनाव में ममता बनर्जी ने एक बार फिर से खेला कर दिया है। पश्चिम बंगाल में ममता दीदी ने बीजेपी समेत तमाम दूसरे विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे और इन सभी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। ममता कि पार्टी ने 2 सीटों पर एक लाख के अंतर से जीत हासिल की है तो दो अन्य सीटों पर 50,000 से अधिक वोटों से विरोधियों को मात दी है। 


उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस और बाकी दलों को मिले और वह बेहद दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने सभी 4 सीटों पर 75 फ़ीसदी वोट अकेले ही हासिल कर लिए जबकि बीजेपी समेत अन्य पार्टियों के हिस्से में बाकी 25 फ़ीसदी वोट ही गए। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं उसके मुताबिक विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को 14.5 फ़ीसदी वोट ही मिले हैं। सीपीआई को 7.3 फीसदी जबकि कांग्रेस पार्टी को 0.37% वोट ही मिल पाए हैं बाकी 1.07 फ़ीसदी लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। 


तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने दिन हटा विधानसभा सीट पर एक लाख 64 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की है जबकि खारडाह विधानसभा सीट पर टीएमसी कैंडिडेट को 93832 वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई है। शांतिपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के कैंडिडेट को 64675 वोटों के अंतर से जीत मिली है जबकि गोसाबा विधानसभा सीट पर सुब्रत मंडल में एक लाख 43 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें