ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

Mahakumbh 2025: 'मैं जनता से माफी मांगता हूं'...महाकुंभ के समापन के बाद PM मोदी ने क्यों कहा SORRY..जानिये

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के समापन पर पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने जनता से माफी मांगी है। क्या कुछ पीएम ने लिखा है, जानिए।

Mahakumbh 2025
महाकुंभ के समापन पर पीएम मोदी ने शेयर किया पोस्ट
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 का भव्य समापन हो गया। 45 दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। महाकुंभ के समापन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में पीएम ने महाकुंभ को 'एकता का महायज्ञ' बताया और सभी श्रद्धालुओं को इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया।


इसके अलावा  श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधा के लिए PM मोदी ने माफी भी मांगी। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा,'मैं जानता हूं, इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था। मैं प्रार्थना करता हूं मां गंगा से...मां यमुना से...मां सरस्वती से...हे मां हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा। जनता जनार्दन, जो मेरे लिए ईश्वर का ही स्वरूप है, श्रद्धालुओं की सेवा में भी अगर हमसे कुछ कमी रह गई हो, तो मैं जनता जनार्दन का भी क्षमाप्रार्थी हूं।'


पीएम मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए लिखा,'140 करोड़ देशवासियों की आस्था जब एक साथ एक जगह पर उमड़ती है, तो वह दृश्य अविस्मरणीय बन जाता है। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हमने यही अद्भुत दृश्य देखा। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और अखंडता का प्रतीक है।' पीएम मोदी ने आगे कहा,'जब कोई राष्ट्र अपनी सदियों पुरानी दासता की मानसिकता को तोड़कर आगे बढ़ता है और एक नए आत्मविश्वास के साथ खुली हवा में सांस लेता है, तो उसी तरह के नजारे सामने आते हैं, जैसे हमने इस महाकुंभ में देखे। '

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें