ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Lucknow lokbandhu hospital fire: आधी रात लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, 1 मरीज की मौत, 250 को बचाया गया

Lucknow lokbandhu hospital fire: आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। भीषण आग में आईसीयू में भर्ती 61 वर्षीय राज कुमार की मौत हो गई। राज कुमार 12 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत के चलते आईसीयू में भर्ती हुए थे।

Lucknow lokbandhu hospital fire
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, 1 मरीज की मौत,
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Lucknow lokbandhu hospital fire: लखनऊ के आशियाना स्थित सरकारी लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात 9:30 बजे भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत दूसरे तल से हुई। सबसे पहले आईसीयू और फीमेल मेडिसिन वार्ड आग की जद में आए। दोनों वार्डों में 55 मरीज थे। मरीजों को कुछ समझ में आए इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया। वार्ड में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई।


डॉक्टर, स्टाफ ने मिलकर 250 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला। वहीं, हादसे में एक मरीज की मौत हो गई। आगजनी के बाद अस्पताल से निकाले गए 250 मरीजों को सिविल, बलरामपुर, केजीएमयू, लोहिया व अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया। 


आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अस्पताल में चारों तरफ धुआं भर गया। हर तरफ चीख पुकार मची थी। इसी बीच अस्पताल कर्मियों ने बिजली काट दी। इससे हर तरफ अंधेरा फैल गया। इससे मरीजों को बाहर निकालने में दिक्कत हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने तक आग दूसरे वार्डों में भी फैल गई। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी लोकबंधु अस्पताल का मुख्य गेट सकरा होने के कारण बाहर ही अटक गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद भी चालक को सफलता नहीं मिली। इसके बाद छोटी गाड़ियों को दूसरे गेट से भीतर भेजा गया। तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी।


भीषण आग में आईसीयू में भर्ती 61 वर्षीय राज कुमार की मौत हो गई। राज कुमार 12 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत के चलते आईसीयू में भर्ती हुए थे। आग लगने के चलते ऑक्सीजन सप्लाई बंद कर दी गई थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें