ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

लोकसभा चुनाव 2024: वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, मोहन भागवत समेत कई VVIP ने किया मतदान

DESK: देश के 21 राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए 102 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच मतदाता क

लोकसभा चुनाव 2024: वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, मोहन भागवत समेत कई VVIP ने किया मतदान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देश के 21 राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए 102 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच मतदाता कतारबद्ध होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और अन्य वीवीआईपी लोगों ने अपने मदाधिकार का इस्तेमाल किया है।


राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद वह अपनी उंगली पर लगी स्याही को दिखाते हुए बाहर निकले। वोट डालने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मतदान हमारा कर्तव्य है, हमारा अधिकार है। 100% मतदान होना चाहिए। इसलिए आज मैंने सबसे पहला काम वोट डालने का किया है।


तमिलनाडु के पूर्व मुख्‍यमंत्री और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने सलेम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और लोगों से मतदान करने की अपील की। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर वोटिंग की। कमलनाथ ने कहा कि मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है, मुझे पूरी उम्मीद है कि वे सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने अपना वोट डाला और लोगों से बढ़ चढ़कर लोकतंत्र का महापर्व में भाग लेने की अपील की।


मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा वोट डालने पहुंचे। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कोयंबटूर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के अन्नामलाई ने करूर के उथुपट्टी में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वहीं तमिलनाडु के चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अभिनेता रजनीकांत ने भी अपना वोट डाला। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी जयपुर में अपना वोट डाला। उन्होंने लोगों से भी बड़ी संख्या में वोटिंग की अपील की। तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें