ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Kota Suicide: बिहार के एक और छात्र ने कोटा में किया सुसाइड, 2025 में अब तक 14 स्टूडेंट्स ने की आत्महत्या

Kota Suicide: राजस्थान के कोटा शहर में पढ़ाई कर रहे छात्रों का सुसाइड की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अब बिहार का एक और छात्र ने कोटा में सुसाइड कर लिया है.

Kota Suicide
कोटा में छात्र ने किया आत्महत्या
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Kota Suicide: राजस्थान के कोटा शहर में पढ़ाई कर रहे छात्रों का सुसाइड की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आएदिन कोटा में छात्र आत्महत्या कर रहे है जो काफी गहनता वाला विषय है। अब जवाहर नगर थाना अंतर्गत इलाके में सोमवार देर रात नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 


मृतक की पहचान नाम तमीम इकबाल के रूप में की गई है, जो बिहार के कटिहार का रहने वाला था। वह में कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र तमीम 11वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही वह नीट की भी तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल छात्र के कमरे से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्र के परिजनों और दोस्तों से भी उसकी गतिविधि के बारे में जानकारी ली जा रही है।


कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मानसिक तनाव से उबारने के लिए जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर सकारात्मक कदम उठा रहा है। इसके बाद भी सुसाइड की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। साल 2025 में जनवरी से अब तक कोटा में 14 छात्रों ने सुसाइड किया है। चिंताजनक बात यह रही कि अप्रैल माह के अंतिम दिनों में ही तीन छात्रों ने सुसाइड कर लिया है। यह एक गंभीर समस्या बन गया है, जिसे रोकने के लिए कोई ठोस वजह नहीं मिल पा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें