ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

किताबों में बदलेगा देश का नाम! NCERT की बुक में अब INDIA की जगह होगा भारत, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

DESK: देशभर के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली NCERT की किताबों में अब इंडिया की जगह भारत लिखा जाएगा। इस परिवर्तन को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्था

किताबों में बदलेगा देश का नाम! NCERT की बुक में अब INDIA की जगह होगा भारत, प्रस्ताव को मिली मंजूरी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देशभर के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली NCERT की किताबों में अब इंडिया की जगह भारत लिखा जाएगा। इस परिवर्तन को लेकर बने पैनल के प्रस्ताव को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने मंजूरी दे दी है। पैनल ने कुछ महीने पहले ही यह प्रस्ताव दिया था जिसे NCERT ने स्वीकार कर लिया है।


पैनल के सदस्यों में से एक सीआई इस्साक के मुताबिक, नई एनसीईआरटी किताबों के नाम में बदलाव होगा। यह प्रस्ताव कुछ महीने पहले रखा गया था और जिसे स्वीकार कर लिया गया है। NCERT पैनल के मंजूरी के बाद ये सारी नई किताबों में भारत नाम लागू होगा। एनसीईआरटी किताबों के अगले सेट में इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाएगा। समिति ने पाठ्यपुस्तकों में "हिंदू विक्ट्रीज" को उजागर करने की भी सिफारिश की है।


बता दें कि एनसीईआरटी पैनल की सिफारिश उस वक्त की गई है जब राजनीति गलियारे में देश का नाम INDIA को बदलकर भारत रखने की चर्चा तेज थी। बीते महीने सितंबर में जी20 समिट के दौरान देश के नाम को लेकर खूब सियासत हुई थी। राष्ट्रपति के नाम से भेजे गए निमंत्रण पत्र में 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया था।  अब जब NCERT की किताबों में इंडिया की जगह भारत लिखे जाने के प्रस्ताव के स्वीकृति मिल गई है तो एक बार फिर इसको लेकर सियासत गर्म होने की संभावना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें