ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

इसरो को मिली बड़ी कामयाबी, मिशन गगनयान का पहला ट्रायल सफल

DESK: चंद्रयान और सूर्ययान के बाद इसरो ने अब मिशन गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। शनिवार को सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष

इसरो को मिली बड़ी कामयाबी, मिशन गगनयान का पहला ट्रायल सफल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: चंद्रयान और सूर्ययान के बाद इसरो ने अब मिशन गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। शनिवार को सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान के क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने टीवी-डीवी 1 (क्रू मॉड्यूल) मिशन के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पर पूरी टीम को बधाई दी है।


श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने के बाद यान ने बंगाल की खाड़ी में लैंडिंग की है। भारत का गगनयान मिशन 2025 के लिए तैयार किया जा रहा है। टेस्ट उड़ान में टेस्ट व्हीकल क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम को आसमान में लेकर गया है। 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर 594 किलोमीटर की रफ्तार के साथ क्रू मॉड्यूम और क्रू एस्केप सिस्टम अलग हुआ। मिशन के टीवी-डी 1 बूस्टर को श्रीहरिकोटा से छह किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में ही गिरा है।


परीक्षण का मकसद मुख्य उद्देश्य था कि अगर मिशन गगनयान के दौरान कोई गड़बड़ी हो तो किस तरह भारत के अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी कराई जाए। इसके बाद दो और परीक्षण किया जाना था, तब गगनयान एस्ट्रोनॉट्स के साथ अपनी उड़ान के लिए तैयार हो पाएगा। इस टेस्ट उड़ान की सफलता गगनयान मिशन के आगे की सारी प्लानिंग की रूपरेखा तय करेगी। इसके बाद एक अगले साल एक और टेस्ट फ्लाइट होगी जिसमें ह्यूमेनॉयड रोबोट व्योममित्र को भेजा जाएगा।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें