ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

‘घर से दो-दो मुट्ठी चावल लेकर ऑफिस आएं’ सरकारी अधिकारी ने कर्मियों को क्यों दिया ऐसा आदेश?

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक सरकारी अधिकारी ने अपने विभाग के कर्मियों को एक अजीबोगरीब आदेश जारी किया है। अधिकारी ने अपने अधिनस्त कर्मचारियों को अपने घर से दो-द

Uttarakhand News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक सरकारी अधिकारी ने अपने विभाग के कर्मियों को एक अजीबोगरीब आदेश जारी किया है। अधिकारी ने अपने अधिनस्त कर्मचारियों को अपने घर से दो-दो मुट्ठी चावल लेकर ऑफिस आने को कहा है। अधिकारी के इस आदेश की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।


दरअसल, लोक निर्माण विभाग (PWD) के एनएच खंड लोहाघाट कार्यालय के अधिशासी अभियंता ने अपने विभाग में एक कर्मचारी की सेवा पुस्तिका (Service Book) के गायब हो जाने की घटना को मानवीय भूल नहीं, बल्कि दैवीय हस्तक्षेप मान लिया है। अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने 16 मई को एक लिखित आदेश जारी किया, जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 17 मई को अपने-अपने घर से दो-दो मुट्ठी चावल लाने का निर्देश दिया गया। 


उनका कहना था कि इन चावलों को किसी मंदिर में देवता को अर्पित किया जाएगा ताकि 'देवता' न्याय करें और गायब हुई सेवा पुस्तिका वापस मिल जाए। यह मामला कार्यालय के अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका के अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से गायब हो जाने से जुड़ा है। काफी खोजबीन के बावजूद दस्तावेज़ नहीं मिला, जिससे संबंधित कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हो गए। ऐसे में अधिशासी अभियंता ने चावल अर्पित कर दैवीय मार्ग से समाधान निकालने का फैसला किया।


कार्यालय आदेश संख्या 836 के तहत सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे 17 मई को लाए गए चावल कार्यालय में जमा करें, जिन्हें बाद में मंदिर में अर्पित किया जाएगा। इस अजीबोगरीब आदेश की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि किसी सरकारी कार्यालय से सेवा पुस्तिका जैसा महत्वपूर्ण दस्तावेज़ गायब होना सीधे-सीधे लापरवाही का मामला है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए था। पुलिस जांच या विभागीय कार्यवाही की बजाय, इसे धार्मिक समाधान से हल करने की कोशिश को लेकर लोग आश्चर्य जता रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें