ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

प्रोटोकॉल तोड़ गया की सड़कों पर उतरीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बच्चों को बांटी चॉकलेट; सड़क पर पैदल चलकर लोगों का जताया आभार

GAYA: तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंची राष्ट्रपि द्रौपदी मुर्मू का गया में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। गया से पटना लौटने के दौरान राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क पर उतर गईं और आ

प्रोटोकॉल तोड़ गया की सड़कों पर उतरीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बच्चों को बांटी चॉकलेट; सड़क पर पैदल चलकर लोगों का जताया आभार
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA: तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंची राष्ट्रपि द्रौपदी मुर्मू का गया में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। गया से पटना लौटने के दौरान राष्ट्रपति प्रोटोकॉल तोड़कर सड़क पर उतर गईं और आम लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने छोटे-छोटे बच्चों के बीच खुद पहुंचकर चॉकलेट बांटा और सड़क पर पैदल ही चलती रहीं। राष्ट्रपति की सादगी को देख हर कोई हैरान था। राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए लोग काफी उतावले दिखे। राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।


दरअसल, तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दौरे के आखिरी दिन गया पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति ने बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की।  इस दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर भी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा करने के बाद वे कुछ देर बोधि वृक्ष के नीचे बैठीं। राष्ट्रपति करीब 40 मिनट से अधिक समय तक महाबोधि मंदिर में रूकीं और वहां सभी चीजों को अवलोकन किया।


महाबोधि मंदिर में दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति पटना लौट गईं। इससे पहले राष्ट्रपति ने अपना काफिला रुकवा दिया और सड़क पर पैदल चलकर लोगों का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट बांटा। राष्ट्रपति के इस अलग अंदाज को देखकर गया के लोग काफी खुश नजर आए और उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें