ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

प्रदर्शन कर रहे किसान ने किया सुसाइड, लिखा- शहादत बेकार मत जाए..सिंधु बॉर्डर पर हो अंतिम संस्कार

DESK: किसान आंदोलन आज 38वें दिन भी जारी है. इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि यह शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए.

प्रदर्शन कर रहे किसान ने किया सुसाइड, लिखा- शहादत बेकार मत जाए..सिंधु बॉर्डर पर हो अंतिम संस्कार
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: किसान आंदोलन आज 38वें दिन भी जारी है. इस बीच गाजीपुर बॉर्डर पर एक किसान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि यह शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए. मृतक किसान यूपी के रामपुर के रहने वाला था. उनका नाम कश्मीर सिंह था. उन्होंने बाथरूम में ही फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर ली. 

सिंधु बॉर्डर पर अंतिम संस्कार की इच्छा

किसान कश्मीर सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि कृषि आंदोलन में उनकी सहादत बेकार मत चाहिए. उनकी अंतिम इच्छा है कि सिंधू बॉर्डर पर उनका अंतिम संस्कार किया जाए. बता दें कि कृषि कानून के खिलाफ पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान सिंधु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्र सरकार के साथ किसानों की कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन इसका अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है. बॉर्डर पर हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं.

संत बाबा राम सिंह ने भी किया था सुसाइड

किसान आंदोलन के दौरान संत बाबा राम सिंह नानकसर ने भी 16 दिसंबर को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था. वह सिंघड़ा की जगह पर एक गुरुद्वारे के प्रमुख थे. सुसाइड नोट में लिखा था कि किसानों की तकलीफ को महसूस करता हूं जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. मैं उनका दुख समझता हूं क्योंकि सरकार उनके साथ न्याय नहीं कर रही. किसानों के समर्थन में कुछ लोगों ने सरकार को अपने पुरस्कार लौटा दिए. मैंने खुद को ही कुर्बान करने का फैसला किया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें