ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर 4 हजार के पार, 2.59 लाख नए केस, 3.57 लाख मरीज ठीक हुए

DESK : देश में कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2.59 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,

कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर 4 हजार के पार, 2.59 लाख नए केस, 3.57 लाख मरीज ठीक हुए
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश में कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2.59 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 3.57 लाख मरीज ठीक हुए हैं. हालांकि, महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा फिर एक बार 4 हजार के पार चला गया. गुरुवार को 4,208 मरीजों ने दम तोड़ दिया. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई. 


गौरतलब है कि गुरुवार को कोरोना के नए केस का आंकड़ा 34 दिन में सबसे कम रहा.  इससे पहले 16 अप्रैल को 2.34 लाख नए केस आए थे. सबसे बड़ी राहत है कि 8 दिन से नए केस के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा ज्यादा बना हुआ है. इससे एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे. 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं.


बिहार में भी अब कोरोना का संक्रमण घटने लगा है. पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5 हजार 871  नए मामले सामने आए, जबकि 9 हजार 977 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. हालांकि प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है. आज फिर 98 लोगों की मौत रिकार्ड की गई. हालांकि राहत की बात है कि सूबे में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 91 प्रतिशत से ज्यादा हो गया.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें