ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

कोरोना ने बनाए 3 नए रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में मिले सबसे कम 2.63 लाख मरीज, 4.22 लाख स्वस्थ हुए और 4334 लोगों ने गंवाई जान

DESK : देश में कोरोना की रफ़्तार अब धीमी पड़ने लगी है. उससे भी अच्छी बात यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द

कोरोना ने बनाए 3 नए रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में मिले सबसे कम 2.63 लाख मरीज, 4.22 लाख स्वस्थ हुए और 4334 लोगों ने गंवाई जान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश में कोरोना की रफ़्तार अब धीमी पड़ने लगी है. उससे भी अच्छी बात यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को 2 लाख 63 हजार 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. यह लगातार दूसरा दिन रहा, जब एक दिन में 3 लाख से कम संक्रमित मिले. इससे पहले रविवार को 2.82 लाख लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. 


सोमवार को देश में कोरोना के मामलों में 3 रिकॉर्ड दर्ज हुए. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4 लाख 22 हजार 391 लोगों ने कोरोना को मात दी. यह एक दिन में कोरोना से ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 8 मई को 3.86 लाख लोग ठीक हुए थे. इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केसों की संख्या में रिकॉर्ड 1.63 लाख की कमी हुई. इससे पहले 16 मई को इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में एक लाख 836 की गिरावट रिकॉर्ड की गई थी. 


हालांकि, मौत का आंकड़ा चिंता बढ़ाने वाला है. सोमवार को देश में रिकॉर्ड 4,334 संक्रमितों की मौत हुई. यह भी एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 7 मई को 4,233 लोगों की मौत हुई थी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें