ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

विधानसभा चुनाव- 2 मई को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे, विजय जुलूस या जश्न पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

DESK: 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में चुनाव आयोग ने रिजल्ट आने के बाद किसी तरह के विजय जुलूस या जश्न मनाने पर पूरी तरह से रोक लगा

विधानसभा चुनाव- 2 मई को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे, विजय जुलूस या जश्न पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में चुनाव आयोग ने रिजल्ट आने के बाद किसी तरह के विजय जुलूस या जश्न मनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रत्याशी सिर्फ दो लोगों के साथ ही अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने जाएंगे। इस दौरान ना किसी तरह का जश्न मनाया जाएगा और ना ही जुलूस ही निकाला जाएगा। 


गौरतलब है कि 4 राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके है जबकि बंगाल में एक चरण की वोटिंग बाकी है। बंगाल में आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। 5 राज्यों का चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किया जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से यह अहम फैसला लिया गया है। कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 


कोरोना का प्रकोप पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ा है। ऐसे में चुनावी रैलियों में उमड़ी भीड़ पर लगातार सवाल उठ रहे थे। जिसके कारण बंगाल में सातवें चरण के मतदान से पूर्व चुनाव आयोग ने बड़ी रैलियों, पद यात्रा और रोड शो पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद राजनीतिक दलों से वर्चुअल सभाएं करने की बात कही गयी थी। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर चुनाव आयोग ने यह अहम फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने 2 मई को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम के बाद किसी तरह के विजय जुलूस या जश्न मनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें