ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

हैवानियत की हद: छेड़खानी के बाद महिला प्रोफेसर को जिंदा जलाया, हालत नाजुक

WARDHA: देशभर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. कठोर कानून बनने के बाद भी देश की बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. आए द

हैवानियत की हद: छेड़खानी के बाद महिला प्रोफेसर को जिंदा जलाया, हालत नाजुक
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

WARDHA: देशभर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. कठोर कानून बनने के बाद भी देश की बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. आए दिन रेप, छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला महाराष्ट्र के वर्धा का है जहां छेड़खानी करने के बाद एक सिरफिरे ने महिला टीचर को जिंदा जला दिया.


कॉलेज जा रही प्रोफेसर का सिरफिरे ने पहले पीछा किया फिर उसके साथ छेड़खानी की और आग के हवाले कर दिया. 25 साल की पीड़िता वर्धा के हिंगणाघाट की रहने वाली है. आग में पीड़िता 40 फीसदी झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि 27 साल का विकेश नगराले पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था.  


पुलिस के अनुसार नगराले और महिला दो साल पहले तक दोस्त थे. बाद में महिला ने नगराले से उसके खराब बर्ताव के कारण दोस्ती तोड़ ली. लेकिन उसके बाद भी उसने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा. नगराले की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी  नगराले पीड़िता को परेशान कर रहा था. आरोपी के कारण पीड़िता का रिश्ता भी टूट गया था, लेकिन वो फिर भी नहीं सुधरा. वहीं घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को धर दबोचा है.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें