ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bandra Fire: मॉल में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, शोरूम जलकर खाक

Bandra Fire: महाराष्ट्र के बांद्रा के लिंकिन रोड पर स्थित मॉल में भीषण आग लग गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

 Bandra Fire
शोरूम जलकर खाक
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bandra Fire News: महाराष्ट्र के बांद्रा के लिंकिन रोड पर लिंक स्क्वायर मॉल में क्रोमा शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की घटना से क्रोमा शोरूम को बड़ा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग सुबह 4 बजे आग लगी है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।


आपको बता दें कि लिंक स्क्वायर मॉल चार मंजिला इमारत है। क्रोमा शोरूम के बेसमेंट पर लगी आग जो ऊपरी मंजिल तक बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी। जिसके बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत की बात यह है कि, आग में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


इस हादसे में दुकानदारों को करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती दौर में लेवल 1 नंबर की आग मानी गई थी। इसके बाद लेवल 2 की बताई गई। फिर आग की इस घटना को लेवल 3 घोषित किया गया। यह लेवल बेहद गंभीर माना जाता है। आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया। आसमान में भी धुआं छाया रहा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें