ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Anant Ambani vantara : 3000 एकड़ में फैला है जानवरों का स्वर्ग... जानिए क्या है इसकी खासियत!

Anant Ambani vantara :क्या आपने कभी किसी ऐसे एनिमल वेलफेयर प्रोजेक्ट के बारे में सुना है, जो किसी फाइव स्टार रिज़ॉर्ट जैसा हो? अनंत अंबानी का 'वनतारा' प्रोजेक्ट ऐसा ही है—जहां जानवरों को मिलती है सुरक्षा, प्यार और शानदार जीवनशैली।

वनतारा, अनंत अंबानी, एनिमल वेलफेयर, जानवरों की देखभाल, जामनगर प्रोजेक्ट, पशु पुनर्वास केंद्र, वेटरनरी केयर, दुर्लभ प्रजातियां, हाथी, शेर, तेंदुआ, हिरण, एनिमल लवर्स, Vantara, Anant Ambani, Animal Welfa
anant ambani vantara project
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Anant Ambani vantara : जब भी अंबानी परिवार की चर्चा होती है, आमतौर पर हमारे ज़ेहन में महंगे महल, लग्जरी कारों का काफिला और करोड़ों की शादियों की तस्वीरें उभरती हैं। मगर इस बार, अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी सराहना इंसानों से ज़्यादा जानवरों की दुनिया में हो रही है| 


गुजरात के जामनगर में स्थित ‘वनतारा’  जिसका अर्थ है "जंगल का तारा" — एक भव्य और विशाल पशु कल्याण परियोजना है, जिसे अनंत अंबानी की देखरेख में तैयार किया गया है। करीब 3000 एकड़ में फैले इस केंद्र को किसी आलीशान रिसॉर्ट से कम नहीं कहा जा सकता। यहां पर हाथी, शेर, तेंदुए, हिरण, कछुए, घोड़े और अन्य सैकड़ों दुर्लभ प्रजातियों के जानवरों की देखभाल की जाती है। अब अगर खर्च की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 150 से 200 करोड़ रुपये सालाना इस प्रोजेक्ट पर खर्च होते हैं। यहां जानवरों के लिए एक खास डाइट चार्ट होता है, विदेशी डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम रहती है, एसी मेडिकल यूनिट्स और अत्याधुनिक रिहैबिलिटेशन सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।


आपको बता दे कि वनतारा सिर्फ इलाज का स्थान नहीं है, यहां जानवरों को वो स्वतंत्रता भी दी जाती है जो उन्हें जंगल में मिलती है। कुछ जानवरों को अफ्रीका, थाईलैंड और अमेरिका जैसे देशों से बचाकर यहां लाया गया है। अनंत अंबानी खुद इस प्रोजेक्ट में पूरी तरह से सक्रिय रहते हैं और हर अहम फैसले में उनकी सीधी भागीदारी होती है। यह पहल दिखाती है कि जब इरादा नेक हो, तो धन सिर्फ ऐशोआराम में ही नहीं, बल्कि जानवरों के लिए एक सुरक्षित और स्नेहिल आश्रय बनाने में भी लगाया जा सकता है। ‘वनतारा’ अब सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पशु प्रेमियों के लिए प्रेरणा बन चुका है।




टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें