ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: बिहार में चुनावी खर्च में भारी वृद्धि... 5 सालों में 25 फीसदी बढ़ गया खर्चा, एक विधानसभा क्षेत्र पर कितना हुआ खर्चा, जानें....

Bihar Politics: चुनाव खर्चीला होते जा रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार में जहां 579 करोड़ 42 लाख रुपए खर्च हुए थे.वहीं 2024 में यह खर्च बढ़कर 824 करोड़ रू हो गया. यानि पांच सालों में 245 cr की वृद्धि हुई.

Bihar Politics,bihar assembly election loksabha election expenditure, Bihar election, बिहार विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: देश में चुनाव खर्च में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. चुनाव खर्चीला होते जा रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 में जहां 579 करोड़ 42 लाख रुपए खर्च हुए थे.वहीं 2024 में यह खर्च बढ़कर 824 करोड़ रू हो गया. यानि पांच सालों में 245 करोड़ की वृद्धि हो गई. 

बिहार निर्वाचन आयोग की तरफ से बताया गया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 579.42 करोड़ खऱ्च हुए थे. इस तरह से 40 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 243 विधानसभा क्षेत्र का औसत व्यय 2 करोड़ 25 लाख था. वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 में 77462 मतदान केदो पर मतदान के संचालन पर 824 करोड रुपए खर्च हुए.यानि प्रति विधानसभा क्षेत्र का औसत व्यय 2 करोड़ 92 लाख रहा. इस प्रकार 5 वर्षों के अंतराल में प्रति विधानसभा औसत व्यय में 67 लाख रुपए (25 फ़ीसदी) की वृद्धि दर्ज की गई। 

चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि चुनाव में वृद्धि की वजह मतदान कर्मियों का मानदेय 30- 40 फ़ीसदी बढ़ाया गया है. वाहनों के मुआवजे में भी 25 से 40 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. वाहन ईंधन दर में 50% की वृद्धि हुई है. मतदान केंद्रों की संख्या में आठ फ़ीसदी की वृद्धि हुई है. अर्ध सैनिक बलों पर 70% अधिक खर्च किया जा रहा है. वेब कास्टिंग वाले मतदान केदो में 400 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है. मतगणना केंद्र, चेक पोस्ट पर 100 % सीसीटीवी की स्थापना हुई है, जिसमें खर्च बढ़ा है. 5 वर्षों के अंतराल के कारण सभी सामग्री में भी वृद्धि हुई है. मतदान केदो के डिस्पैच केंद्रों पर अलग-अलग टेंट शामियाना की व्यवस्था की गई है. 2019 की तुलना में 2024 में अधिक गर्मी में चुनाव संपन्न कराए गए, लिहाजा टेंट की व्यवस्था करनी पड़ी .

लोकसभा चुनाव 2024 में विधानसभा वार औसत खर्च 2 करोड़ 92 लाख रहा. इससे कम व्यय करने वाले 16 जिलों में शेखपुरा, बांका, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सारण, कटिहार, सीतामढ़ी, वैशाली, अरवल, नालंदा, कैमूर, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी शामिल है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें