ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

सिर कटी लाश मिलने का खुला राज, दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार करने पर पिता ने बेटी का किया कत्ल फिर लाश के किये टुकड़े-टुकड़े

THANE: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बैग में मिली महिला की सिर कटी लाश के मामले का खुलासा हो गया है. ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझ गई

सिर कटी लाश मिलने का खुला राज, दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार करने पर पिता ने बेटी का किया कत्ल फिर लाश के किये टुकड़े-टुकड़े
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

THANE: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बैग में मिली महिला की सिर कटी लाश के मामले का खुलासा हो गया है. ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने इसे हॉरर किलिंग का मामला बताते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि टिटवाला के रहने वाले अरविंद तिवारी ने अपनी बड़ी बेटी प्रिंसी का कत्ल इसलिए कर दिया क्‍योंकि वह दूसरे समुदाय के किसी शख्‍स से प्‍यार करती थी और उसी के साथ शादी करके घर बसाना चाहती थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि उसकी बेटी प्रिंसी भांडुप में एक कॉल सेंटर में काम करती थी. उसी ऑफिस में काम करने वाले एक लड़के से उसकी बेटी का अफेयर हो गया जो दूसरे समुदाय से था. प्रिंसी ने जब पिता से अपने मन की बात बताई तब उसने इसका विरोध किया. लेकिन प्रिंसी अपनी बात पर अड़ी रही.


नाराज होकर अरविंद ने पहले जहर देकर प्रिंसी की हत्‍या कर दी उसके बाद धारदार हथियार से उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके बैग में भर दिया. आरोपी उस बैग को ऑटो में छोड़कर भाग गया था. पुलिस का कहना है कि उसे पहला सुराग टिटवाला और कल्‍याण रेलवे स्‍टेशन के सीसीटीवी कैमरा फुटेज से मिला. फुटेज में अरविंद बैग को घसीटता दिख रहा था. पुलिस की पूछताछ में पहले तो अरविंद ने पुलिस को धोखा देने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें