ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में अपराधियों का तांडव: पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोलियों से भूना, दोनों की मौत

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक बार फिर बेलगाम अपराधियों ने पूर्व मुखिया सह चिमनी व्यवसायी और उनके एक सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक बिभूतिपुर थाना के सिंघिया

बिहार में अपराधियों का तांडव: पूर्व मुखिया समेत दो लोगों को गोलियों से भूना, दोनों की मौत
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में एक बार फिर बेलगाम अपराधियों ने पूर्व मुखिया सह चिमनी व्यवसायी और उनके एक सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक बिभूतिपुर थाना के सिंघिया बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया और उनके एक सहयोगी पर अंधाधुन फायरिंग की गई। पूर्व मुखिया की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि गंभीर रूप से जख्मी उनके सहयोगी को आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। 


जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान सुरेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है जो सिंघिया बुजुर्ग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया भी थे। वही घायल की। जिसे गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कराया गया लेकिन उनकी भी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर से एक सहयोगी के साथ बाइक से चिमनी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच मडडीहा स्कूल के समीप चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका एक सहयोगी सत्यनारायण प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया था जिसकी भी मौत रास्ते मे हो गयी है। 


इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा कारतूस एवम सात खोखा बरामद किया है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें