ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रांची में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद मर्डर की आशंका

RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही

राजधानी रांची में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ टोली के पास की है।


फिलहाल मृतक शख्स की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने शनिवार की देर रात पहाड़ टोली के पास पत्थर से कूच कूचकर युवक को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त के लिए इलाके के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें