ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, दो सेक्स वर्कर निकलीं कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आये कस्टमर्स को खोज रही पुलिस

DESK : कोरोना काल में भी जिस्मफरोशी के धंधे नहीं रुक रहे हैं. पुलिस ने सेक्स रैकेट का एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने 4 लड़कियों और 6 लड़कों को पकड़ा है. ताज्जुब की बात तो ये है

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का खुलासा, दो सेक्स वर्कर निकलीं कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आये कस्टमर्स को खोज रही पुलिस
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना काल में भी जिस्मफरोशी के धंधे नहीं रुक रहे हैं. पुलिस ने सेक्स रैकेट का एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने 4 लड़कियों और 6 लड़कों को पकड़ा है. ताज्जुब की बात तो ये है कि चार में से दो लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. जिसके कारण हड़कंप मच गया है. इनके संपर्क में आये कस्टमर्स को पुलिस अब तलाशने में जुट गई है.


मामला ग्रेटर नोएडा के कासना और ईकोटेक-1 इलाके का है, यहां कासना पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस में छापेमारी कर सेक्स रैकेट में शामिल 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार की गई लड़कियों में दो कोरोना पॉजिटिव मिली हैं जिसके बाद हड़कंप मच गया है. इन सेक्स वर्करों के संपर्क में आने वाले कस्टमर्स को पुलिस तलाश रही है.


फाइल फोटो


कासना थाना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दो होटलों पर कार्रवाई कर सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में मैनेजर समेत 6 लोगों को 4 लड़कियों के साथ गिरफ्तार किया, जिनमें दो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. महिलाओं से जानकारी जुटाकर पुलिस ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है. महिलाओं के संपर्क में बीते दिनों कुल कितने लोग आए,अभी इसका स्पष्ट आंकड़ा नहीं मिल सका है.



आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के कासना और इकोटेक वन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार को दो गेस्ट हाउस में छापा मारकर 4 युवतियों और 6 युवकों को गिरफ्तार किया . इनमें एक गेस्ट हाउस का मैनेजर भी शामिल है. पुलिस को मुखबिर से देह व्यापार की सूचना मिली थी. जिस पर कासना और इकोटेक वन थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्रशांत गेस्ट हाउस और प्रधान गेस्ट हाउस में छापेमारी की. 


फाइल फोटो


मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में चार युवतियों के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया था. इनमें प्रशांत गेस्ट हाउस का मैनेजर भी शामिल था. कमरों से आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ 15 हजार रुपये भी बरामद किए गए थे. पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें