ब्रेकिंग
पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

झारखंड: पुलिस के हत्थे चढ़े 11 साइबर अपराधी, जामताड़ा में XUV में बैठकर चला रहे थे गैंग

JAMTARA: साइबर अपराध के लिए मशहूर झारखंड के जामताड़ा में पुलिस के लगातार एक्शन के बावजूद साइबर अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह

झारखंड: पुलिस के हत्थे चढ़े 11 साइबर अपराधी, जामताड़ा में XUV में बैठकर चला रहे थे गैंग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMTARA: साइबर अपराध के लिए मशहूर झारखंड के जामताड़ा में पुलिस के लगातार एक्शन के बावजूद साइबर अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी साइबर क्राइम के मामले में पहले भी जेल जा चुके थे और जेल से छूटने के बाद फिर से अपना गिरोह बना लिया था। पुलिस से बचने के लिए इन्होंने एक एक्सयूबी कार में अपना दफ्तर बना रखा था।


एसपी मनोज स्वर्गियरी ने बताया कि गैंग का सरगना प्रधुम मंडल है। प्रधुम मंडल और भीम मंडल साल 2019-20 में साइबर क्राइम के मामले में जेल भेजे गए थे। जेल से छूटने के बाद दोनों ने अपना गैंग बना लिया था। यह गैंग पश्चिम बंगाल  बिजली बिल जमा कराने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। पुलिस से बचने के लिए साइबर अपराधी एक्सयूबी कार का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी कार में बैठकर ये लोगों को फोन से मैसेज भेजते थे।


पुलिस को इनके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आबिद अंसारी, तयब अंसारी, दो सगे भाई नजरुल अंसारी, सद्दाम अंसारी, बिलाल अंसारी को गिरफ्तार किया गया।जिनकी निशानदेही पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव से गैंग के सरगना प्रधुम मंडल, भीम मंडल, दो सगे भाई राजू मंडल, हुबलाल मंडल, रमेश मंडल और रीतलाल मंडल को गिरफ्तार किया गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें