ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी नक्सली गुड़िया, झारखंड के इन इलाकों में बोलती थी तूती

RANCHI: झारखंड पुलिस द्वारा राज्य में चलाए जा रहे नक्सल अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस की टीम ने दो लाख के इनामी नक्सली को धर दबोचा। PL

पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी नक्सली गुड़िया, झारखंड के इन इलाकों में बोलती थी तूती
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड पुलिस द्वारा राज्य में चलाए जा रहे नक्सल अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस की टीम ने दो लाख के इनामी नक्सली को धर दबोचा। PLFI के जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। इसकी गिरफ्तारी से PLFI नक्सली संगठन को जोरदार झटका लगा है।सरकार ने गुड़िया के ऊपर दो लाख का इनाम घोषित कर रखा था।


जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सोमवार को तपकरा में छापेमारी कर गुड़िया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली कमांडर सुखराम गुड़िया के खिलाफ खूंटी, चाईबासा, मुरहू और तपकरा के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे गुड़िया की  तपकरा, रनिया और तोरपा में तूती बोला करती थी।


बताया जा रहा है कि तपकरा में पानी टंकी के निर्माण का काम चल रहा था, इसी दौरान गुड़िया गांव में पहुंचा और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की। इसी बीच वहां मौजूद किसी शख्स ने गुड़िया के आने की जानकारी पुलिस को दे दी। इनामी नक्सली के इलाके में होने की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और गांव की घेराबंदी कर दी और भाग रहे नक्सली कमांडर को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार इनामी नक्सली से पूछताछ कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें