ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

महिला दारोगा का यौन शोषण करने वाला हवलदार अब भी फरार, पुलिस ने अब अश्लील फोटो वायरल करने का केस भी किया दर्ज

PATNA : पटना में जिससे महिला दारोगा का यौन शोषण हुआ उससे अभी इंसाफ का इंतजार है। महिला दारोगा के साथ यौन शोषण कर ब्लैकमेल करने वाले हवलदार राकेश कुमार सिंह को अब तक पुलिस गिरफ्तार

महिला दारोगा का यौन शोषण करने वाला हवलदार अब भी फरार, पुलिस ने अब अश्लील फोटो वायरल करने का केस भी किया दर्ज
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में जिससे महिला दारोगा का यौन शोषण हुआ उससे अभी इंसाफ का इंतजार है। महिला दारोगा के साथ यौन शोषण कर ब्लैकमेल करने वाले हवलदार राकेश कुमार सिंह को अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। राकेश कुमार सिंह के ऊपर महिला दारोगा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। महिला थाने की पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है अब हवलदार राकेश कुमार सिंह के ऊपर एक और केस दर्ज किया गया है। 


महिला दारोगा की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के मामले में आरोपी हवलदार राकेश कुमार सिंह के खिलाफ एक नया केस दर्ज किया गया है। महिला दारोगा को धोखा देकर हवलदार ने उसका लंबे अरसे तक के यौन शोषण किया और इस दौरान उसकी कई तस्वीरें भी उतारी। बाद में इन तस्वीरों के सहारे वह महिला दारोगा को ब्लैकमेल करने लगा। हवलदार राकेश कुमार सिंह ने महिला दरोगा की इन तस्वीरों को उसके परिवार के सदस्यों और अन्य रिश्तेदारों को भेज दिया था। इस बारे में अब एक नया केस दर्ज किया गया है।


महिला दारोगा हवलदार राकेश कुमार सिंह की तरफ से किए जा रहे यौन शोषण से आजिज आने के बाद महिला थाने पहुंची थी और केस दर्ज कराया था। महिला दारोगा ने आरोप लगाया है कि हवलदार राकेश कुमार सिंह जब उसे होटल में लेकर जाता था तो महिला दारोगा को अपनी बेटी बताकर रजिस्टर में नाम लिखवाता था। आरोप है कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के होटल में महिला दारोगा के साथ हवलदार ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। एक बार जब महिला दरोगा की शादी ठीक होने लगी तो हवलदार राकेश कुमार सिंह ने उसकी आपत्तिजनक फोटो भेजकर शादी तुड़वा दी थी। पुलिस अब तक हवलदार राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला का कहना है कि अभी छानबीन जारी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें