ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

पटना : शादीसुदा महिला प्रेमी के साथ घर से भागी, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस

PATNA : पटना में 21 साल की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर से फरार होने वाली महिला के परिजनों ने अब इस मामले में प्रेमी और उसके भाई के ऊपर अपहरण का केस दर्ज करा

पटना : शादीसुदा महिला प्रेमी के साथ घर से भागी, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में 21 साल की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर से फरार होने वाली महिला के परिजनों ने अब इस मामले में प्रेमी और उसके भाई के ऊपर अपहरण का केस दर्ज करा दिया है। मामला पुनपुन इलाके का है यहां एक शादीशुदा महिला को एक युवक से प्यार हो गया। 27 जून को यह महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ कर चली गई। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने छानबीन शुरू की, तब इस मामले का खुलासा हुआ कि शादी के इरादे से विवाहिता एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई है। 


प्रेम प्रसंग में फरार हुई महिला की मां ने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि दशरथ मांझी और उसके छोटे भाई ने बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक परिजन महिला की तलाश में दशरथ मांझी के घर पर भी गए थे। उन्होंने अपनी बेटी को वापस घर पहुंचा देने के लिए भी कहा लेकिन जब महिला वापस नहीं आई तो आखिरकार शनिवार को इस मामले में उनकी तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


बताया जा रहा है कि 21 साल की जो महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई उसकी शादी धनरूआ के एक गांव में हुई थी। उसे 1 साल की एक बच्ची भी है। बीते साल भर से वह अपने मायके में रह रही थी और यहीं से अपने प्रेमी के साथ निकल भागी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें