ब्रेकिंग
पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

पटना के बख्तियारपुर में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, मुहल्ले में दहशत

PATNA : पटना के बख्तियारपुर में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रेलकर्मी की हत्या की घटना के बाद मुहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है

पटना के बख्तियारपुर में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, मुहल्ले में दहशत
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना के बख्तियारपुर में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रेलकर्मी की हत्या की घटना के बाद मुहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है।


थाना क्षेत्र के देदौर गांव में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने रेलकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक विशेश्वर पासवान 45 वर्ष देदौर गांव निवासी रामप्रीत पासवान का पुत्र था, जो रेलवे में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार, वह बख्तियारपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित टेकाबिगहा स्टेशन पर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।


बताया जा रहा है कि विशेश्वर पासवान शुक्रवार की शाम अपने घर के पास ही बैठा हुआ था, जहां उसे कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली विशेश्वर की पीठ में लगी थी। गोली मारने की घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


उधर, घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटी थी वहीं स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही थी।पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला पुरानी दुश्मनी का लग रहा है।  हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें