ब्रेकिंग
पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

पति ने पत्नी के खाने में मिलाया जहर, अवैध संबंध का विरोध करने पर ले ली जान

BAGAHA: बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। पत्नी के खाने में जहर मिला कर पति ने उसे खिला दिया। महिला की जहरीला खाना खाने से जान चली गयी। महिला बार-बार

पति ने पत्नी के खाने में मिलाया जहर, अवैध संबंध का विरोध करने पर ले ली जान
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BAGAHA: बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। पत्नी के खाने में जहर मिला कर पति ने उसे खिला दिया। महिला की जहरीला खाना खाने से जान चली गयी। महिला बार-बार अपने पति के अवैध संबंध का विरोध कर रही थी। 


हत्या की ये वारदात चौतरवा थाना के चैनपुर से सामने आ रही है। जहां पति ने पत्नी के आरोपों से परेशान होकर भयानक कदम उठा लिया। पति पर मृतका माधुरी देवी बार-बार अवैध संबंध का आरोप लगाकर विरोध कर रही थी। इसी दौरान पति ने पत्नी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली। 


पति ने पत्नी को अपने रास्ते से हटाने के लिए खाने में जहर मिला कर खिला दिया। जहरीला खाना खाने के बाद पत्नी की मौत हो गयी। इस दौरान आरोपी पति फऱार हो गया। इस संबंध में मृतका के पिता सुखल शर्मा के बयान पर जहर देकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं  पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें