ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार : सहेली के पति ने बनाया गलत संबंध, पहले शोषण और अब हो रही ब्लैकमेलिंग

MUZAFFAPUR : अवैध संबंध का नतीजा हमेशा बुरा होता है। अपनी सहेली के पति से इश्क रचाने वाली मुजफ्फपुर की एक महिला को कुछ ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला नगर थाना इ

बिहार : सहेली के पति ने बनाया गलत संबंध, पहले शोषण और अब हो रही ब्लैकमेलिंग
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFAPUR : अवैध संबंध का नतीजा हमेशा बुरा होता है। अपनी सहेली के पति से इश्क रचाने वाली मुजफ्फपुर की एक महिला को कुछ ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला नगर थाना इलाके का है जहां बालूघाट की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। महिला का आरोप है कि उसकी सहेली के पति ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। 


पीड़िता का कहना है कि चार साल पहले उसकी एक सहेली का पति ने उसके साथ जान-पहचान बढ़ाई। धीरे-धीरे वह उसके करीब आ गया। चार साल में उन दोनों के बीच अंतरंग संबंध बन गया। बीते सालों में आरोपी ने पीड़िता का भरोसा कुछ इस कदर जीता की वह अपना सबकुछ प्रेमी को दे बैठी। इस दौरान पीड़िता से उसके प्रेमी ने लगभग 40 लाख की रकम अलग-अलग तरीके से ली। 


पैसे ऐंठने की आदत को जब पीड़िता ने पकड़ लिया तो उसने बाद में पैसे देने से इनकार कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया है कि उसकी दोस्ती आरोपी की पत्नी से थी। उसी का फायदा उठाकर आरोपी ने मुझे प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी के पास उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो हैं जिसे वायरल करने की वह धमकी दे रहा है। पीड़िता के मुताबिक फोटो और वीडियो के एवज में उससे रकम की डिमांड की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच कर आगे कार्रवाई का भरोसा दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें