ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बनाते चार अपराधियों को दबोचा

MUNGER : मुंगेर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। हालांकि पुलिसिया दबिश के बीच मौके से तीन अपराधी फरा

मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बनाते चार अपराधियों को दबोचा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER : मुंगेर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। हालांकि पुलिसिया दबिश के बीच मौके से तीन अपराधी फरार हो गये।


मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर थाना अंतर्गत बरियारपुर बाजार के पीछे विषहरी स्थान स्थित विनोद सांवरिया के बगीचे में कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हुआ है जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना के बाद सदर एसडीपीओ हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में बरियारपुर थाना, जिला आसूचना इकाई को लेकर छापामारी दल का गठन किया गया।छापेमारी के दौरान अपराधी पुलिस को देख अपराधी भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर चार अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देशी कट्टा तीन गोलियां और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 


एसपी ने बताया कि डकैती की योजना बना रहे सोनू पासवान (अस्पताल टोला बरियारपुर), सीताराम मांझी (गणेशपुर मुसहरी बरियारपुर), रवीश मांझी (गणेशपुर मुसहरी बरियारपुर), शशि मांझी ( गणेशपुर मुसहरी बरियारपुर) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि उनके साथ रहा घोलट सिंह, मिट्ठू यादव और राणा पासवान भाग निकला।


लिपि सिंह ने बताया कि अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि इन लोगों के द्वारा बरियारपुर बाजार निवासी वासुदेव साह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर चार लाख साठ हजार रुपया समेत जेवर बरामद किया गया है। एसडीपीओ हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में बरियारपुर पुलिस ने छापामारी कर लगभग सभी सामानों को बरामद कर लिया गया।


एसपी लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ बरियारपुर थाना में डकैती की योजना बनाने तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वासुदेव साह के घर चोरी के मामले में इन अभियुक्तों को रिमांड किया जाएगा। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही चोरी की इस बड़ी वारदात के मामले का खुलासा कर दिया है। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें