ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar: महिला की हत्या कर बॉडी को जलाने की कोशिश, पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लिया, ससुरालवालों पर मर्डर का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस ने चिता पर शव को जलाने के दौरान अधजली अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है। छौराही थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। दरअसल पुलिस को सूचना

Bihar: महिला की हत्या कर बॉडी को जलाने की कोशिश, पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लिया, ससुरालवालों पर मर्डर का आरोप
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय में पुलिस ने चिता पर शव को जलाने के दौरान अधजली अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है।  छौराही थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नव विवाहिता को ससुराल वालों ने हत्या कर शव को जला रहे हैं इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चीता से अधजली अवस्था में महिला का शव बरामद किया है। 


बताया जाता है कि बाजितपुर गांव निवासी मंजीत साह की शादी पिछले साल 2022 में समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के महारा गांव निवासी अंजू देवी के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि 3 दिन पूर्व भी विवाहिता के साथ ससुराल वालों के द्वारा मारपीट की गई थी जिसके बाद मायके वालों के द्वारा पंचायती कराई गई थी। 


मृतिका के मायके वालों का आरोप है कि आज सुबह सूचना मिली कि ससुराल वालों ने अंजू की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर मायके वाले बाजितपुर गांव पहुंचे जहां घर पर कोई नहीं मिला। जब खोजबीन के दौरान बाजीतपुर गांव के बहियार पहुंचे तो वहां चिता बना कर शव को जलाया जा रहा था। घटना की सूचना पर छौराही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच अधजली शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें