ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

झारखंड: स्कूली छात्राओं को गंदा वीडियो दिखाकर छेड़खानी करते थे हेडमास्टर और नाइट गार्ड, DC के आदेश पर पुलिस ने दबोचा

DUMKA: झारखंड के दुमका में एक आवासीय स्कूल के हेडमास्टर और गार्ड ने स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों स्कूली छात्राओं को गंदा व

झारखंड: स्कूली छात्राओं को गंदा वीडियो दिखाकर छेड़खानी करते थे हेडमास्टर और नाइट गार्ड, DC के आदेश पर पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DUMKA: झारखंड के दुमका में एक आवासीय स्कूल के हेडमास्टर और गार्ड ने स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों स्कूली छात्राओं को गंदा वीडियो दिखाकर अश्लील हरकत करते थे। छात्राओं की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्राओं ने दुमका डीसी को पत्र लिखकर हेडमास्टर और गार्ड के करतूतों की जानकारी दी थी।


दरअसल, अनुसूचित जनजाति आवासीय गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने दुमका के डीसी को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य और नाइट गार्ड मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ छेड़खानी करते हैं। छात्राओं का आरोप था कि दोनों स्कूल परिसर में शराब पीते है और उसके बाद लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं। डीसी के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद डीसी ने जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कश्यप को हेडमास्टर समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया।


डीसी के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने नगर थाने में हेडमास्टर शैलेजानंद झा, नाइट गार्ड शिवपूजन, शिक्षक पंकज और निहाल के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी हेडमास्टर शैलेजानंद झा और नाइट गार्ड शिव पूजन को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बता दें कि हेडमास्टर और नाइट गार्ड की करतूतों से स्कूल की छात्राएं काफी परेशान थी और डिप्रेशन की शिकार हो रही थीं। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें