ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

झारखंड: पुलिस के हत्थे चढ़े दो हार्डकोर नक्सली, वारदात को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी

KHUNTI: खबर झारखंड के खूंटी से आ रही है, जहं पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों नक्सली खूंटी के लोधमा जंगल

झारखंड: पुलिस के हत्थे चढ़े दो हार्डकोर नक्सली, वारदात को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHUNTI: खबर झारखंड के खूंटी से आ रही है, जहं पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों नक्सली खूंटी के लोधमा जंगल से पुलिस के हत्थे चढ़े। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से कड़ी पूछताछ में जुटी है।


दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली श्रवण दास का दस्ता बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने लोधमा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के ऊपर फायरिंग भी की। जिसके बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस की टीम ने दो नक्सलियों को धर दबोचा।


बताते चलें कि झारखंड के चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल की है। सोमवार की देर रात हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गए हैं। इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आखिरकार नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें