ब्रेकिंग
पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नीलांबर गोप, PLFI चीफ दिनेश गोप का है करीबी

KHUNTI: खबर झारखंड के खूंटी से आ रही है, जहां पुलिस ने PLFI चीफ दिनेश गोप के करीबी नीलांबर गोप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रनिया थाना क्षेत्र से नीलंबर को

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात नीलांबर गोप, PLFI चीफ दिनेश गोप का है करीबी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHUNTI: खबर झारखंड के खूंटी से आ रही है, जहां पुलिस ने PLFI चीफ दिनेश गोप के करीबी नीलांबर गोप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रनिया थाना क्षेत्र से नीलंबर को गिरफ्तार किया है। दिनेश गोप का करीबी के पास से पुलिस ने कट्टा और करीब 38 राउंड गोली को बरामद किया है। नीलांबर पिछले कई वर्षों से चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


पूरे मामले पर तोरपा एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीलांबर गोप अपने साथियों के साथरनियाथाना क्षेत्र में देखा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रनिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की और नीलांबर को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। खूंटी के विभिन्न थानों में नीलांबर गोप के खिलाफ कई मामले दर्जहैं।


बता दें कि गिरफ्तार नीलांबर गोप पीएलएफआई के चीफ दिनेश गोप का काफी करीबी है। टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए ने पीएफआई चीफ दिनेश गोप को बीते 21 मई को गिरफ्तार किया था। नेपाल से गिरफ्तार करने के बाद उसे दिल्ली लाया गया था। जहां से एनआईए की टीम उसे दिल्ली से रांच लेकर पहुंची थी और 22 मई को एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। दिनेश गोप की निशानदेही पर एनआईए ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बदामद किया था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें