ब्रेकिंग
विकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट

झारखंड: बुजुर्ग दंपति की हत्या से हड़कंप, पोते ने ही डायन बिसाही के आरोप में ले ली जान

GUMLA: खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां डायन बिसाही के आरोप में एक वृद्ध दंपति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पोते पर ही दादा-दादी की हत्या का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने

झारखंड: बुजुर्ग दंपति की हत्या से हड़कंप, पोते ने ही डायन बिसाही के आरोप में ले ली जान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GUMLA: खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां डायन बिसाही के आरोप में एक वृद्ध दंपति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पोते पर ही दादा-दादी की हत्या का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पोते ने थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बिशुनपुर थाना के हाड़ुप रीसापाठ गांव की है। 


मृतक दंपति की पहचान रीसापाठ गांव निवासी 55 वर्षीय तुरी उरांव और 50 साल की नयहरी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात मृतक दंपति के चचेरे पोते इंद्रनाथ उरांव को सपना आया कि उसके दादा-दादी उसके साथ गाली गलौज कर रहे हैं और इंद्रजीत और उसकी मां को जादू टोने से मारने की कोशिश की जा रही है। इस सपने के बाद आरोपी रातभर सो नहीं सका और दादा-दादी की जान लेने की फिराक में लग गया।


बुधवार की सुबह आरोपी पोते ने दादा को पकड़ लिया और लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। जब मृतक की पत्नी ने पति को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसकी भी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पोता थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपने जुर्म को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें