ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

झारखंड: लापता नाबालिग का शव मिलने से सनसनी, लोगों ने आरोपी को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने बचाई जान

BOKARO: खबर झारखंड के बोकारो से आ रही है, जहां पिछले पांच दिनों से लापता नाबालिग का शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने आरोपी श

झारखंड: लापता नाबालिग का शव मिलने से सनसनी, लोगों ने आरोपी को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने बचाई जान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: खबर झारखंड के बोकारो से आ रही है, जहां पिछले पांच दिनों से लापता नाबालिग का शव मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने आरोपी शख्स को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपी पांच दिन पहले मृतक को घर से बुलाकार ले गया था, तभी से वह लापता था। घटना बालीडीह थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले राजमिस्त्री का काम करने वाला श्रवण कुमार नाबालिग उरांव को किसी काम के लिए घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद उरांव वापस घर नहीं लौटा। परिजन पिछले पांच दिन से किशोर को तलाश कर रहे थे। परिजनों ने उरांव के गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस उसे तलाश नहीं कर सकी।


रविवार को पांच दिन से लापता उरांव का शव इंडस्ट्रियल एरिया के वसुधा इंडस्ट्रीज के पीछे तालाब के पास से बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप था कि श्रवण कुमार ने ही उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया होगा। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन आरोपी के पास पहुंचे और उसकी जमकर पिटाई कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गुस्साए लोगों के चंगुल से बताया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें