ब्रेकिंग
नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

झारखंड: पांच साल की मासूम से हैवानियत, 3 रुपए का लालच देकर गांव के ही शख्स ने बनाया हवस का शिकार

SAHIBGANJ: झारखंड के साहिबगंज से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव के ही रिश्ते में लगने वाले दादा ने पांच साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची

झारखंड: पांच साल की मासूम से हैवानियत, 3 रुपए का लालच देकर गांव के ही शख्स ने बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHIBGANJ: झारखंड के साहिबगंज से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गांव के ही रिश्ते में लगने वाले दादा ने पांच साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसे उठा ले गया। घटना राधानगर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव का ही रिश्ते में दादा लगने वाला सिकन मंडल वहां पहुंचा और बच्ची को तीन रुपए देने का प्रलोभन दिया। पैसे देने की बात कह आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया और बंद कमरे में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। बाद में किसी तरह से बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन बच्ची के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी सिकन मंडल की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची हालांकि इससे पहले ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था। फिलहाल आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें