ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

गया में भारी बवाल : पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का आरोप, आक्रोशित लोगों ने थाने पर किया पथराव

GAYA : बीती रात गया में भारी बवाल देखने को मिला है। गया के मानपुर में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की

गया में भारी बवाल : पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का आरोप, आक्रोशित लोगों ने थाने पर किया पथराव
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA : बीती रात गया में भारी बवाल देखने को मिला है। गया के मानपुर में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई। मामला बुनियादगंज थाना इलाके का है जहां एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव की घटना के बाद एसएसपी आदित्य कुमार, सिटी एसपी राकेश कुमार समेत कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। 


बताया जा रहा है कि झुमका पर प्रतिबंध के बावजूद मानपुर कलाली रोड में इसका आयोजन किया गया था। लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच बुनियादगंज थाना पुलिस वहां पहुंची जिसके बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान युवक रामस्वरूप प्रजापति भागने के दौरान गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि घर के बाहर झुमटा का आयोजन हो रहा था और पुलिस ने भगदड़ मचाई और युवक के गिरने के बाद उसकी छाती पर पैरों से मारा गया,  राइफल के कुंदे से उसकी पिटाई हुई जिसके कारण युवक की मौत हो गई। 


इस घटना के बाद गया में देर रात तक हंगामा मचा रहा। गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा है कि पुलिस गश्ती के दौरान दो लोग आपस में लड़ाई कर रहे थे पुलिस ने उन्हें डांट कर भगा दिया था। एसएसपी के मुताबिक के युवक को कोई बीमारी होगी जिसके कारण उसकी मौत हुई हालांकि उन्होंने मौत की वजह कि जांच की बात कही है। एसएसपी ने कहा कि अगर इस मामले में किसी की संलिप्तता होगी तो बात सामने आते ही कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा है कि थाने पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और हालात अब नियंत्रण में है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें