ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

दुल्हन के साथ फोटो खिंचाने को लेकर हो गई जमकर मारपीट, एक युवक की मौत

DESK : एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के साथ वरमाला स्टेज पर फोटो खिंचाने का विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. मामला यूपी के गोरखपुर के

दुल्हन के साथ फोटो खिंचाने को लेकर हो गई जमकर मारपीट, एक युवक की मौत
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के साथ वरमाला स्टेज पर फोटो खिंचाने का विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. 

मामला यूपी के गोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के मजनूं चौकी की है. मृतक की पहचान 22 साल के छोटू उर्फ शिवा के रुप में की गई है. मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि राम उजागीर के बेटे राजकपूर की सोमवार को शादी थी. बारात पीपीगंज थाना अंतर्गत डाड़ाडीह गई थी. वहां जयमाल स्टज पर फोटो खिंचवाने को लेकर  शिवा और गांव के ही कुछ लड़कों के बीच झगड़ा हो गया.उस वक्त वहां मौजूद लोगोन ने बीच बचाव कर मामला  शांत करा दिया. लेकिन जैसे ही मंगलवार को  बरात से ये सभी घर वापस आए बाकि लड़कों ने शिवा पर हमला कर दिया और ईंट-पत्थर से कूच दिया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटू को  PHC जंगल कौड़िया पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने सिर में चोट अधिक होने के कारण उसे सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया. सदर हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

मृतक के पिता राम किशुन की तहरीर पर FIR दर्ज की गई है. 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. वहीं मृतक के घर में कोहराम मच गया है.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें