ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

दो चोरों का बड़ा कारनामा: चोरी के पैसों से करा दिया भंडारा, शोरूम से लेकर भागे थे 59 लाख रुपये

DESK: दो शातिर चोरों का हैरान कर देने वाला कारनामा उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है। दोनों चोरों ने एक कार शोरूम से 59 लाख रुपए चुरा लिए और उन्ही पैसों से गांव में भंडार

दो चोरों का बड़ा कारनामा: चोरी के पैसों से करा दिया भंडारा, शोरूम से लेकर भागे थे 59 लाख रुपये
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: दो शातिर चोरों का हैरान कर देने वाला कारनामा उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है। दोनों चोरों ने एक कार शोरूम से 59 लाख रुपए चुरा लिए और उन्ही पैसों से गांव में भंडारा करा दिया। इस भंडारे में नाच-गाने की भी व्यवस्था की गई थी। लोगों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। बाद में पुलिस ने दोनों चोरों को धर दबोचा। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने लूट के 28 लाख रुपए बरामद किए हैं।


जानकारी के मुताबिक, कानपुर के महाराजपुर स्थित शोरूम से बीते 4 जून को 59 लाख रुपए की चोरी हो गई थी। शोरूम में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में हुई लाखों रुपए की चोरी ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। काफी खोजबीन के बावजूद जब पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी तो उसने साइबर सेल की मदद ली। साइबर सेल ने जब मामले की तफ्तीश शुरू कि तो दोनों चोरों की जानकारी उनके हाथ लग गई।


साइबर सेल की टीम को पता चला कि 59 लाख रुपए की चोरी करने वाले दोनों शातिर चोर प्रतापगढ़ के नवाबगंज के रहने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम गठित कर छापेमारी की गई और दोनों चोरों श्यामू मौर्य और संजीत को धर दबोचा। दोनों के पास से पुलिस ने 28 लाख रुपए कैश और 12 लाख रुपए की फिक्स डिपोजित के कागजात बरामद किए।


पुलिस जांच में पता चला कि दोनों शातिर चोर हैं और पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। चोरी के मामले में दोनों पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं। चोरी के 59 लाख रुपयों से दोनों ने अपने गांव में भंडारा कराया और सगे संबंधियों समेत कई गांव के लोगों को भोज में आमंत्रित किया था। भोज में नाच गाना के साथ साथ एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम किया गया था। चोरी की इस वारदात को जानकर पुलिस भी हैरान है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें