ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बिहार : डर्टी डांस के शौकीन मुखिया जी का वीडियो वायरल, डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

DARBHANGA : बिहार में कल पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदन होना है. आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने का सिलसिला ज

बिहार : डर्टी डांस के शौकीन मुखिया जी का वीडियो वायरल, डीजे की धुन पर बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA : बिहार में कल पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदन होना है. आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने का सिलसिला जारी है. ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है जहां मुखिया जी का भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमका लगाते वीडियो वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं वीडियो में मुखिया जी डांसर के साथ अश्लील हरकत करते भी नज़र आ रहे हैं. 


मामला दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड के रसियारी पंचायत का है. वीडियो में ठुमका लगाते मुखिया जी का नाम सूर्य कामति है. बताया जाता है कि मुखिया जी ने विश्वकर्मा पूजा के मौके पर डांस प्रोग्राम का आयोजन किया था. डांसर नाच रहे थे तभी मुखिया सूर्य कामति मंच पर चढ़ गए और डांस करने लगे. इस दौरान गांव के कई युवक भी मंच पर चढ़कर डांस करते रहे. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुखिया डांसरों के साथ जमकर ठुमके लगा रहे हैं और उन्हें पैसे भी दे रहे हैं. 


हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार की टीम नहीं करती है. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. लोग मुखिया पर पंचायत के विकास के पैसे को ऐसे ही करतूत में बर्बाद करने के आरोप लगा रहे हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें