ब्रेकिंग
विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

सावधान! साइबर ठगों का नया पैतरा, 1 रुपए के बहाने खाली कर रहे अकाउंट

साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। वे 1 रुपया ट्रांजेक्शन करवाकर बैंक खाते की जानकारी हासिल कर खाते से हजारों रुपये उड़ा रहे हैं। ऐसा शातिर ठगों का कॉल आए तो अलर्ट हो जाए। किसी तरह का पेमेंट सोच समझकर करें। नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

साइबर ठगों की करतूत
ठगी का नया तरीका
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद कर लिया है। अब वे OTP  मांगने के बजाय सिर्फ 1 रुपए का लेन-देन करवाकर लोगों के बैंक खाते की अहम जानकारी हासिल कर लेते हैं और फिर पूरा अकाउंट खाली कर देते हैं। कई लोग इस जाल में फंसकर जीवनभर की कमाई गँवा बैठे हैं। ऐसे शातिर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। देखिये कैसे ये भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। 


ऐसे करते हैं ठगी?

साइबर विशेषज्ञ और सीओ रामनगर सुमित पांडे की माने तो ठग खुद को बीमा एजेंट, किराया वसूलीकर्ता, सिम या एटीएम एक्टिवेशन से जुड़ा कर्मचारी, निगम टैक्स कर्मी, बैंक कर्मी बताकर कॉल करता है। वह अगले व्यक्ति को किसी तरह से अपने झांसे में ले लेता है। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए कहता हैं कि केवल जांच के लिए एक रुपया भेजिये। 


एक गलती और सारा अकाउंट खाली 

जैसे ही यूपीआई या नेट बैंकिंग से एक रुपये का छोटा लेन-देन करता है, अपराधी उसके मोबाइल नंबर और खाते की महत्वपूर्ण जानकारी चुरा लेता हैं। जिसके बाद कुछ ही देर में उक्त व्यक्ति के अकाउंट को खाली कर दिया जाता है। पीड़ित को भी पता नहीं चल पाता है कि यह सब फर्जीवाड़ा कैसे हुआ? 


ठगी के दो मामले आए सामने 

ताजा मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर का है, जहां सेना के एक जवान को 10 अगस्त को बीमा पॉलिसी एक्टिवेशन के नाम पर कॉल आया। ठग ने पहले जवान से 1 रुपया भेजने को कहा। रुपया भेजते ही उसके खाते से 57 हजार रुपये गायब हो गए। वही दूसरा मामला बनबसा निवासी एक व्यापारी से जुड़ा है। इन्हें भी शातिर ठगों ने अपना शिकार बनाया है। ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर इनके साथ ठगी की गई। साइबर ठग ने भुगतान न होने का बहाना बनाकर व्यापारी से 1 रुपया डालने को कहा। व्यापारी ने जैसे ही पैसा भेजा, उसके अकाउंट से 29 हजार रुपये उड़ा लिए गए।


ठगी से बचने के उपाय

किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसा या दस्तावेज़ न भेजें।

संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, ये खतरनाक ऐप या वेबसाइट तक ले जा सकते हैं।

बैंक, बीमा कंपनी या सेवा प्रदाता से जुड़े अनुरोध की हमेशा आधिकारिक पुष्टि करें।

यूपीआई या नेट बैंकिंग में मजबूत पासवर्ड और टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करें।

मोबाइल पर मौजूद सभी ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें।

यूपीआई या नेट बैंकिंग में मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें