ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

कार सवार कारोबारी से दो मिनट में लाखों की लूट, सामने आईं लूटपाट की LIVE तस्वीरें

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या और लूट जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे है

कार सवार कारोबारी से दो मिनट में लाखों की लूट, सामने आईं लूटपाट की LIVE तस्वीरें
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या और लूट जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। शनिवार को प्रगति मैदान टनल के अंदर बदमाशों ने कार सवार कारोबारी से पिस्टल की नोंक पर दिनदहाड़े दो लाख रुपए लूट लिए। लूट का सीटीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं।


दरअसल, कार सवार स्वर्ण कारोबारी साजन कुमार शनिवार को शाम चार बजे के आसपास प्रगति मैदान टनल होते हुए इंडिया गेट की तरफ जा रहा थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने कार को ओवरटेक किया और उसे रोक दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बदमाशों ने कार के ड्राइवर और कार में बैठे हुए कारोबारी को गन प्वाइंट पर लेते हैं और कारोबारी से जबरन रूपयों से भरा बैक छीनकर फरार हो जाते हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची तिलक मार्ग थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी  है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद दिल्ली की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि बदमाश कैसे बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें