ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

BJP MP रवि किशन के साथ बड़ा फ्रॉड, व्यापारी ने की 3.25 करोड़ की ठगी

DESK : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से सांसद रवि किशन के साथ धोखाधड़ी हुआ है। उनके साथ 3.25 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। मुंबई के एक व्यापारी ने इस घटना को अंजाम दिया है। रवि किशन ने क

BJP MP रवि किशन के साथ बड़ा फ्रॉड, व्यापारी ने की 3.25 करोड़ की ठगी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से सांसद रवि किशन के साथ धोखाधड़ी हुआ है। उनके साथ 3.25 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। मुंबई के एक व्यापारी ने इस घटना को अंजाम दिया है। रवि किशन ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी जानकारी सांसद के जनसंपर्क अधिकारी पवन दुबे ने दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 




दरअसल, ये मामला 2012 का ही है जब रवि किशन ने पूर्वी मुंबई के रहने वाले जैन जितेंद्र रमेश नाम को 3.25 करोड़ रुपये दिए थे। जब रवि ने वापस पैसे की मांग की तो उसने उसे 34 लाख के 12 चेक दिए और जब सांसद ने सात दिसंबर, 2021 को भारतीय स्टेट बैंक की बैंक रोड गोरखपुर शाखा में 34 लाख का एक चेक जमा किया तो वह चेक बाउंस हो गया। तब से लेकर अब तक रवि किशन लगातार व्यापारी से पैसे मांग रहे हैं, लेकिन वो हर बार टाल देता है। तंग आकर रवि किशन थाने पहुंचे और व्यापारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। 




मामले को लेकर कैंट थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पहले सांसद कैंट थाना क्षेत्र के सिंघारिया में रहते थे लेकिन हाल ही में वह तारामंडल लेक व्यू कॉलोनी स्थित घर में रहने लगे हैं। इस घटना से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जब बड़े-बड़े लोगों को आसानी से ठगी का शिकार बनाया जा सकता है तो आम लोगों का क्या होगा।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें